गांधी जयंती पर बीडियो वैशाली ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए टीकाकरण महाभियान को सफल बनाया
वैशाली से संतोष कुमार कि रिपोर्ट
2 अक्टूबर के दिन भारत के द्वीतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के जनम दिन के अवसर पर वैशाली प्रखंड विकास पदाधिकारी रजत किशोर सिंह ने प्रखंड परिसर के आई टी भवन के सभागार में गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये।श्रद्धांजलि अर्पण के बाद रजत किशोर सिंह ने कोविड टीकाकरण महाभियान एवं जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की।इस कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के वरीय पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी वैशाली,जिला प्रति रक्षा पदाधिकारी के साथ अंचलाधिकारी वैशाली गौरव कुमार,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी,कार्यपालक सहायक अभियंता,लेखापाल राजेश ने भी माल्यार्पण किया।साथ ही शिक्षक वरूण कुमार,संजय कुमार,उपेंद्र कुमार , केयर इंडिया के बीएएम संजीव,बीएचएम भी उपस्थित थे।बीडीयो साहब ने उपस्थित छात्र छात्राओं को मास्क की महत्ता के बारे में भी जानकारी दिये एवं टीकाकरण पर बल देने को कहा।तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों के साथ टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए।आज के महाभियान के लिए कन्या मध्य विद्यालय दाउदनगर, आंगनबाड़ी केंद्र 183,मध्य विद्यालय राहिमपुर,एपीएचसी भगवानपुर रत्ती में बने टिकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया।सभी केंद्रों पर जीविका दीदीयों ने पुरे उत्साह के साथ कार्य किया एवं प्रभारी बीपीएम मुकेश कुमार भी अपने दव बल के साथ तैनात थे।बीडियो साहब ने कहा कि आज के महा अभियान को सफल बनाने में जन सहयोग भी जरूरी था और काफी उत्साह भी देखा गया।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!