सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों व संदिग्धो के बारे में टोह लेने के लिए चलाया संघन कांबिंग अभियान
नौगढ़ चंदौली संवाददाता लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा की रिपोर्ट
नौगढ।पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती के नेतृत्व में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों व संदिग्धो के बारे में टोह लेने के लिए सघन कांबिंग अभियान चलाया।
सूरक्षित बल के जवानों ने नक्सल गतिविधियों व आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के ग्राम लतमरवा गोंडटूटवा जमसोती चंद्रप्रभा के सघन जंगलो व पहाड़ो में पगडंडियों के रास्ते चलकर अडा़रो जलसोतो गुफाओं कंदराओं तक का चप्पा चप्पा छान मारा।
काबिंग के दौरान जवानों ने गांव वासियों व राहगीरो तथा चरवाहो से वार्ता करके समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल किया।
नक्सलियों की आवाजाही व संदिग्धो के बारे में टोह लेते हुए जवानों ने नजदीकी थाना पुलिस को सूचना देने की भी अपील किया। और भरोसा दिया कि सूचना दाता का नाम व पता पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा।
पुलिस चौकी इंचार्ज रामनयन यादव ने बताया कि कांबिंग अभियान के साथ ही राजदरी देवदरी जलप्रपात व कोईलरवा हनुमान मंदिर तक पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!