Breaking News

प्रखंड प्रमुख के चुनाव में महिलाओं ने बाजी मारी


वैशाली जिला ब्यूरो एवं संतोष कुमार की रिपोर्ट 

पंचायत चुनाव के बाद सभी जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण वैशाली जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यालय में हो रहा है। वहीं प्रखंड प्रमुख का चुनाव भी काफी रोमांचक है। आज गुरूवार के दिन हाजीपुर में हुए प्रखंड प्रमुख के चुनाव में राजापाकर प्रखंड की ललिता देवी दुबारा प्रखंड प्रमुख बनी। वहीं ब्यूटी कुमारी को उप प्रमुख का पद मिला। लालगंज की बात करें तो प्रखंड प्रमुख का ताज सुधा देवी पति जितेंद्र राय जलालपुर को मिला। जो निर्विरोध प्रखंड प्रमुख के लिए चुनी गयी। वहीं उषा देवी को उप प्रमुख का पद मिला। सुधा देवी को प्रखंड प्रमुख का पद मिलने से जलालपुर  सहित प्रखंड क्षेत्र में जश्न का माहौल है। जैसे ही सुधा देवी का काफिला लालगंज पहुंचा तो काफी भीड़ भाड़ और कारों की लाईन लग गयी। काफिला लालगंज सिनेमा हाल में पहुंचा। जहां स्वागत समारोह के साथ प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!