महादलित टोला में गरीबों के बीच सौ कंबल का वितरण किया
जमुई सहड़ेई बुजुर्ग संवाददाता नवीन कुमार सिंह की रिपोर्ट
सहदेई बुजुर्ग/महनार - नव वर्ष के अवसर पर महनार के अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार ने अंचल अधिकारी एवं धर्म पत्नी के साथ महनार नगर के महादलित टोला में गरीबों के बीच सौ कंबल का वितरण किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महनार के अंचल अधिकारी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि महनार के अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार ने महनार नगर क्षेत्र के खरज्जमा एवं महनार नगर के वार्ड नंबर 13 एवं 15 में महादलित टोला में जाकर नववर्ष के दिन जाकर गरीब महादलित परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया।
उन्होंने बताया कि सौ कंबल का वितरण किया गया है।अंचल अधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से महादलित एवं गरीब परिवारों के बीच वितरण के लिए जो कंबल उपलब्ध कराया गया था उसका वितरण नव वर्ष के अवसर किया गया है।इस मौके पर महनार के एसडीओ सुमित कुमार के साथ उनकी धर्मपत्नी शालिनी कुमारी एवं महनार के अंचल अधिकारी रमेश प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे।भीषण ठंड के बीच सरकारी अधिकारियों से कंबल पाकर महादलित परिवारों के चेहरे खिल उठे।उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही था।उन्होंने इसके लिए स्थानीय प्रशासन एवं सरकार को धन्यवाद दिया।
Great work sir
जवाब देंहटाएं