भीषण ठंड के बीच लावारिस हालत में अस्पताल के बरामदे के फर्श पर अपना समय काट रही, वृद्ध महिला
वैशाली सहदेई बुजुर्ग संवाददाता नवीन कुमार सिंह की रिपोर्ट
सहदेई बुजुर्ग/महनार - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में चार दिनों से एक वृद्ध महिला इस भीषण ठंड के बीच लावारिस हालत में अस्पताल के बरामदे के फर्श पर अपना समय काट रही थी।कोई खोज खबर लेने बाला नही था।लेकिन पांच जनवरी को खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की नींद खुली और महनार के अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर अंचलाधिकारी तक सभी उस वृद्ध महिला का हाल जानने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महनार पहुंचे।महनार अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार ने उक्त वृद्ध की समस्या को अंचलाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह को देखने को कहा।जिसके बाद महनार के अंचलाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह ने अपने स्तर से हर सम्भव प्रयास किया किन्तु स्थायी समाधान नहीं निकलने पर इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी सुमित को दिया।बताया गया कि अंचलाधिकारी ने उस वृद्ध महिला को एक कम्बल के साथ भोजन की व्यवस्था किया।इसके बाद एसडीओ रात में ही सीएचसी पहुंचकर वृद्ध महिला से मुलाकात किया।बताया गया कि एसडीओ गुरुवार की सुबह फिर सीएचसी पहुंच उक्त वृद्ध महिला से मुलाकात कर हाल जाना।बताया गया कि एसडीओ की पहल पर उक्त महिला को अस्पताल के बरामदे से उठाकर अस्पताल के कमरे में एक बेड पर लिटाया।सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महिला के कोरोना जांच कराई गई जो नेगेटिव आया है।एसडीओ ने इस सम्बंध में वैशाली जिलाधिकारी उदिता सिंह से बात कर इस घटना की पुरी जानकारी दिया।अनुमंडल पदाधिकारी ने इसको लेकर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को पत्र लिखकर उक्त वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।जिसके बाद अंचल कार्यालय के एक कर्मी के साथ उक्त वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम जाने के लिए एम्बुलेंस से हाजीपुर भेजा गया।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!