श्रेयसी और शंभू शरण को सदस्य नामित किए गए
जमुई से सुशील कुमार की रिपोर्ट
जमुई विधान सभा क्षेत्र की विधायिका श्रेयसी सिंह और जदयू जमुई जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण को बतौर सदस्य नामित किया है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सिमुलतला शिक्षा सोसाईटी के कार्यकारिणी समिति में विभाग की ओर से जमुई विधान सभा क्षेत्र की विधायिका श्रेयसी सिंह और जदयू जमुई जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण को बतौर सदस्य नामित किया है। कार्यकारिणी समिति में सदस्य द्वय के अलावे सामाजिक मनोविज्ञानी राजेश्वर मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता रुक्मिणी बनर्जी, सुधा वर्गिज़, आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय के पूर्व उप कुलपति प्रो. (डॉ.) ए. के अग्रवाल, बिहार शिक्षा सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी हसन वारिस एवं तक्षशिला शिक्षा सोसाईटी के अध्यक्ष संजीव कुमार को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग ने सिमुलतला शिक्षा सोसाईटी के कार्यकारिणी समिति में सदस्यों के नामित किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार ने इस आशय का आदेश निर्गत करते हुए कहा कि नामित सदस्यों का कार्यकाल आदेश निर्गत होने की तिथि से दो वर्षों का होगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री की सहमति से कार्यकारिणी समिति में सदस्यों को नामित किए जाने की जानकारी दी। उधर विधायिका श्रेयसी सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण को सिमुलतला शिक्षा सोसाईटी के कार्यकारणी समिती में बतौर सदस्य नामित किए जाने पर जिलावासियों ने हर्ष प्रकट किया है और जमुई के सदस्य द्वय को अशेष बधाई दी है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!