Breaking News

सहकारिता विभाग द्वारा धान खरीद लक्ष्य के करीब, धान ख़रीदारी से किसानों में हर्ष


रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा दावथ रोहतास बिहार

दावथ: प्रखंड क्षेत्र में सहकारिता विभाग द्वारा धान खरीद लक्ष्य के करीब हैं।लेकिन वर्षा के कारण खरीदारी की गति थोड़ी धीमी हुई है। अब तक कुल 1505 किसानों से 141945 खरीद किया गया है। जबकि लक्ष्य 192210 मैट्रिक टन है। इस बार सरकारी खरीद में पारदर्शिता से किसानों ने संतोष व्यक्त किया है। किसान सह दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता सौरभ तिवारी, राजेंद्र यादव, श्रीकांत दुबे, श्याम बहादुर सिंह, सतेन्द्र सिंह,भोलानाथ मिश्रा, हरिहर राय ने बताया कि पहले की अपेक्षा इस बार सहकारिता विभाग द्वारा प्रचार प्रसार व सरकारी धान की खरीद से किसानों को काफी लाभ मिला है। 

कहां कितनी हुई खरीदारी

1/ व्यापार मंडल कोआथ में 148 किसानों से 11244 किविंटल,

2/ डेढगांव पैक्स 150 किसानों से 12892 किविंटल,

3/ गीधा पैक्स 101 किसानों से 10140कि,

4/ दावथ पैक्स 162 किसानों से 14999 कि,

5/ बभनौल पैक्स 177 किसानों से 20633 कि,

6/ इटवा पैक्स 185 किसानों से 16934 कि,

7/ जमसोना पैक्स 92 किसानों से 8754 कि, 

8/ सहिनांव पैक्स 185 किसानों से 21081 कि, 

9/ सेमरी पैक्स 117 किसानों से 10110कि,

10/ उसरी पैक्स 188 किसानों से 15155 किविंटल खरीद किया है। जबकि अन्य किसानों की खरीदारी हो रही है। बीसीओ पुरूषोत्तम कुमार धीरज ने बताया कि इस वर्ष किसानों द्वारा पैक्स व व्यापार मंडल में धान बिक्री पर जोर दिया है। लक्ष्य से केवल पांच मैट्रिक टन पिछे है। जल्द ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। वहीं किसानों के खाते में ससमय राशि का भुगतान किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!