लता मंगेशकर के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त की
रोहतास नोखा से मंटू कुमार की रिपोर्ट
नोखा(रोहतास) हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई गयी थीं। ऐसे में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसको लेकर नोखा प्रखंड के कई सामाजिक, राजनीतिक व आमलोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जदयू नोखा प्रखंड अध्यक्ष रुपेश चंद्रवंशी आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के नोखा प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण चंद्रवंशी भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मनोज कुमार गुप्ता ,गुड्डू चंद्रवंशी अमरेश चंद्रवंशी ,जदयू नेता सरफराज आलम, समेत कई लोग शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!