बुनियादी साक्षरता परीक्षा 2022 आयोजित
रिपोर्ट नवीन कुमार सिंह
वैशाली सहदेई बुजुर्ग - सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के तीन केंद्रों पर रविवार को की गई।इस परीक्षा में कुल 100 महिलाएं शामिल हुई। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र में तीन संकुल संसाधन केंद्रों मध्य विद्यालय सहदेई बुजुर्ग,मध्य विद्यालय तोई मठ एवं प्राथमिक विद्यालय वाजितपुर चकस्तूरी पर बुनियादी साक्षरता परीक्षा 2022 आयोजित की गई।इनमें से मध्य विद्यालय सहदेई बुजुर्ग में 40।मध्य विद्यालय तोई मठ में 40 एवं प्राथमिक विद्यालय वाजितपुर चकस्तूरी में 20 महिलाएं सहित कुल सौ महिलाएं परीक्षा में शामिल हुई।परीक्षा के दौरान मध्य विद्यालय सहदेई बुजुर्ग में सुनीता जयसवाल एवं सुमिता कुमारी ने,मध्य विद्यालय तोई मठ में मदन मोहन एवं सत्येंद्र कुमार ठाकुर ने और प्राथमिक विद्यालय वाजितपुर चकस्तूरी में कुमार प्रमोद ने वीक्षण कार्य किया।परीक्षा केंद्र का निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार,बीआरपी नंदन कुमार चंदन एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया।परीक्षा में मोहम्मद अकील अहमद,मोहम्मद उमर आलम, मोहम्मद मुर्तुजा,मोहम्मद कफील अहमद,बिंदेश्वर मांझी शिक्षा सेवक आदि ने सहयोग किया।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!