सहाय,गरीब महिला एवं पुरुष मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया गया
रिपोर्ट नवीन कुमार सिंह
सहदेई बुजुर्ग/महनार - आपदा प्रभावित समुदायों को राहत,पुनर्वास और सशक्तिकरण के बीच के अंतराल को भरने एवं गरीब असहायों की मदद के उद्देश्य से वैशाली समाज कल्याण संस्थान,बिदुपुर बाजार, वैशाली एवं गूंज,बिहार,पटना के द्वारा संयुक्त रूप 30 चयनित असहाय,गरीब महिला एवं पुरुष मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया गया।इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार गूंज के राज्य समन्वयक शिवजी चतुर्वेदी,टीम सदस्य अरुण कुमार उपाध्याय,वैशाली समाज कल्याण संस्थान के कार्यकारी निदेशक आंचल सिंह,प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य ज्योत्सना कुमारी,शीला देवी एवं कोषाध्यक्ष रीना देवी के देखरेख में सभी 30 कंबल का वितरण किया गया।
कंबल वितरण प्रखंड के सुलतानपुर, नयागांव, तैयबपुर एवं महनार के चयनित व्यक्तियों के बीच किया गया।इस मौके पर कंबल वितरण करने वाले उपस्थित अतिथियों ने कहा कि संस्थान के द्वारा चयनित गरीब मजदूरों के बीच 30 कंबल का वितरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस ठंड के मौसम में इन गरीब मजदूरों की सेवा बहुत बड़ा धर्म है।यही समझ कर संस्थान के द्वारा राहत कार्यक्रम के तहत इनकी मदद की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!