बाल कवि सम्मेलन में बाल कवियों को किया गया सम्मानित
वैशाली: पातेपुर।आज बुधवार को स्थानीय होटल फन प्वाइंट रिसोर्ट, हाजीपुर में हिंदी बाल साहित्य शोध संस्थान बनौली दरभंगा बिहार के पंचम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन डॉ. दिनेश प्रसाद साह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिंदी बज्जिका के श्रेष्ठ रचनाकार डॉ. शारदा चरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में हिंदी बाल साहित्य शोध साहित्य संस्थान की पत्रिका परिचारिका का लोकार्पण नरेंद्र कुमार सिन्हा अवकाश प्राप्त भारतीय प्रशासनिक सेवा पटना, डॉ सतीश चंद्र भगत की पुस्तक मस्त झूलते लीची लाल का लोकार्पण विद्या चौधरी, डॉ.पूनम सिन्हा श्रेयसी की पुस्तक दो दूनी चार का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉक्टर शारदा चरण,गोपाल भारतीय की पुस्तक बाल मंजरी और डॉ. प्रतिभा परासर की पुस्तक चुन्नी -मुन्नी का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न जिले से आए हुए बच्चे बच्चियों द्वारा बाल काव्य पाठ किया गया ।कार्यक्रम में मान्या सिन्हा ,मुजफ्फरपुर, यस सिन्हा मुजफ्फरपुर ,श्रद्धा सुरभि, दरभंगा शांभवी दरभंगा,सत्यम आनंद, हाजीपुर वैशाली ,खुशी कुमारी, हाजीपुर वैशाली सहित 50 से अधिक बच्चे बच्चे सहभागी हुए उन्हें संसद द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश तथा प्रदेश से आए बाल साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। पूनम सिन्हा श्रेयसी को नागार्जुन बाल साहित्य शिखर सम्मान, प्रतिभा पराशर को उमाशंकर उपेक्षित बाल साहित्यकार सम्मान,बद्री प्रसाद वर्मा, हेमंत यादव शशि गुरुवर राम लक्ष्मण प्रसाद अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक को महा मना लाल बिहारी भगत शिक्षक सम्मान, डॉ. गोपाल भारतीय पूर्वी चंपारण मोतिहारी , अखौरी चंद्रशेखर हाजीपुर वैशाली एवं अरविन्द प्रसाद को भी लाल बिहारी भगत शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।वही आनंद कुमार सिन्हा को बाल साहित्य सेतु सम्मान से सम्मानित किया गया।मौके पर उदगार व्यक्त करते हुए डाँ.शारदाचरण ने कहा कि बच्चो के लिए लिखना ईश्वर के लिए प्रार्थना करने जैसा है।बच्चे बड़े ग्रहणशील होते है।अतः छोटे छोटे पदबंधो और गितिल गत्यात्मक पसंद है।विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा की बिहार की अग्रणी संस्था है जो बाल साहित्य कै क्षेत्र मे काम करती है। लेखिका विद्या चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चो मे उत्साह वर्धन काकामकरेगा।प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि से हुआ। पटना से आई हुई सुमधुर लोक गायिका वीणा प्रसाद ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर मंच के सचिव अमिताभ कुमार सिन्हा ने हिंदी बाल साहित्य शोध संस्थान बलौली दरभंगा नियमावली प्रस्तुत की जिसे उपस्थित सदस्यों के द्वारा अनुमोदित किया। सत्र 2022-27 के लिए पदाधिकारियों का पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष डॉ.सतीश चंद्र भगत सचिव अमिताभ कुमार सिन्हा बनाया गया।कवि सम्मेलन में भारती कुमारी रंजना,सुधा वर्मा,डाँ. पुनम सिंहा ,रीतु प्रज्ञा,हीरालाल सहनी,विद्या चौधरी,शंभु नारायण चौधरी, आदि ने काव्य पाठ किया।स्वागत डाँ. विश्वजीत कुमार चौधरी, धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक आनंद कुमार सिन्हा ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!