Breaking News

गरीब महिलाओं के बीच किया गया साड़ी का वितरण


रिपोर्ट नवीन कुमार सिंह

सहदेई बुजुर्ग/महनार - महनार नगर परिषद क्षेत्र के इशहाकपुर वार्ड संख्या 23 में गुरुवार को गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।कार्यक्रम में दर्जनों गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीएलआर राकेश रंजन ने गरीब महिलाओं को साड़ी प्रदान किया।इस कार्यक्रम का आयोजन प्रिंस कुमार सिंह थे।इस मौके पर डीसीएलआर राकेश रंजन ने प्रिंस कुमार सिंह के इस कार्य की प्रशंसा करते हुय कहा कि जरूरतमंद गरीबों की सहायता करने वाले लोग हमेशा ईश्वरीय आशीर्वाद पाने के भागीदार बनते हैं।गरीबों की निस्वार्थ सेवा करने बाला व्यक्ति उन्नति के पथ पर निरंतर गतिमान रह कर समाज में एक नया मुकाम हासिल करते हैं।उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे कार्यो को करने का जज्बा मन में रखने वाले लोगों को गरीब और असहायों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!