Breaking News

एम एल सी चुनाव के लिए रालोजपा की बैठक


वैशाली जिला ब्यूरो एवं संतोष कुमार की रिपोर्ट

लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड नं 19 स्थित प्रखंड रालोजपा कार्यालय में प्रखंड रालोजपा अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य मुकेश पासवान ने बैठक आयोजित किये। जहां भूषण कुमार का नाम रालोजपा एवं एनडीए के तरफ से एम एल सी पद के लिए और मजबूत दावेदारी बताया गया।इससे लालगंज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। साथ ही रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एवं रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज के प्रति आभार ब्यक्त किया गया। साथ ही सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,दलित सेना के प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा के प्रति प्रखंड वासियों ने आभार ब्यक्त किया। साथ ही जनसंपर्क भी चलाया जा रहा है और सभी को विश्वास है कि भूषण कुमार की जीत सुनिश्चित है। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष खालिद अंसारी,पूर्व अध्यक्ष रामनरेश सिंह,सुरेश पासवान,प्रमोद पासवान,बेचन पासवान,बाबूलाल पासवान,अमोद महतो,मनोज साह,रवि तिवारी,नरेश राय,वीरेंद्र राय,मुन्ना साह,धर्मेंद्र पटेल के साथ बीसियों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!