राम जानकी मंदिर परिसर में वार्ड सदस्य संघ की बैठक आहूत
रिपोर्ट नवीन कुमार सिंह
सहदेई बुजुर्ग-सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सहदेई बुजुर्ग पंचायत वार्ड नंबर 1 में राम जानकी मंदिर परिसर में वार्ड सदस्य संघ की बैठक आहूत की गई जिसमें प्रखंड के कुल 158 वार्ड सदस्यों को आमंत्रित किया गया था ।बैठक की अध्यक्षता पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के वार्ड संघ के उपाध्यक्ष शिवजी कुमार ने किया जबकि संचालन वार्ड सदस्य संघ के जिला महासचिव विकास कुमार सिंह ने किया ।श्री विकास कुमार सिंह ने कहा कि आज की दौड़ में वार्ड सदस्यों की संघ बनाने की बेहद जरूरत जिससे आम जनता की काम सुचारू रूप से हो सके। अपने संचालन करने के दौरान विकास कुमार सिंह ने अन्य प्रखंडों के वार्ड सदस्यों की समस्या का समाधान किया जिसमें वार्ड सचिव का चुनाव मुख्य रहा। बैठक में सर्वसम्मति से उप मुखिया संघ के अध्यक्ष के रूप में शशि रंजन किशोर का चुनाव हुआ जबकि उप मुखिया प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद सज्जाद का चुनाव हुआ। वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में श्याम नंदन कुमार एवं सहदेई पंचायत के वार्ड नंबर 1 के वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही सुनील कुमार सिंह वार्ड सदस्य संघ के कोषाध्यक्ष बनाए गए वार्ड सदस्य संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस चुनाव के प्रस्ताव पर मुहर लगाई इस बैठक में मुख्य रूप से श्यामंत कुमार, चिंटू पासवान, राकेश कुमार, हेत पासवान, बैजनाथ पासवान, रीता देवी अनिता देवी विजय गोस्वामी आशुतोष कुमार जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!