14 मार्च को गौरैया संरक्षण अभियान मनाएगा दूसरा वर्षगांठ
नालंदा संवाददाता : आगामी 14 मार्च को गौरैया संरक्षण अभियान अपना दूसरा वर्षगांठ ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी राजगीर में मनाएगा। ये जानकारी अभियान के संस्थापक राजीव रंजन पाण्डेय ने दी।
उन्होंने कहा कि राजगीर का भौगौलिक क्षेत्र अपने आप में जैवविविधता सम्पन्न है। लेकिन गौरैया जो जंगलों में निवास न करके सदियों से इंसान के बीच रहते आयी है। इधर राजगीर क्षेत्र में शहरीकरण बहुत तेजी से हो रहा है। जिसका असर गौरैया पर भी पड़ी है। अब कुछ हीं संख्या गौरैया राजगीर में बची है। इसलिए लोगो में जागरूकता लाना आवश्यक है।
इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व रेल प्रबंधक मंतोष मिश्रा ने बताया कि राजीव जी पर्यावरण व राजकीय पक्षी गौरैया के संरक्षण में बेहतर कार्य कर रहे हैं। हमारे राजगीर में गौरैया याद-कदा हीं दिखाई देता है। इसलिए शहर वासियों में गौरैया संरक्षण के लिए अभियान का दूसरा वर्षगांठ राजगीर में मनाने का निश्चय किया गया। ताकि आम लोग गौरैये की पर्यावरण में महत्ता को समझ सकें और संरक्षण की दिशा में सहयोग कर सकें।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!