Breaking News

जल संरक्षण जरूरी: डॉ प्रेम कुमार


बिहार
विधान सभा में याचिका समिति के सभापति व भाजपा के वरीय नेता डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि आज विश्व जल दिवस पूरा विश्व मना रहा है। आज ही बिहार दिवस भी है।यह महज एक सयोग है।दोनों दिवस एक साथ मनाया जा रहाहै।बिहार सहित चार राज्यों उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,झारखंड एवं बिहार में जल जीवन मिशन चालू है। आज भी दुनिया की बड़ी आबादी 220 करोड़ लोगों के पास पीने का शुद्ध जल नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार ने बजट में ₹60,000 हजार करोड़  से 3.8 करोड़ घरों में जल योजना का लाभ देने की व्यवस्था की है। 90% भू जल का प्रयोग दुनिया में खेतों की सिंचाई के लिए होता है। रोजाना 341 अरब गैलन पानी का प्रयोग मानव करते हैं। 77 अरब गैलन पानी पृथ्वी के भीतर से निकाला जा रहा है। ऐसे में भूजल संरक्षण बहुत जरूरी है। क्योंकि मात्र 4 प्रतिशत ही शुद्ध जल ही पृथ्वी के नीचे पीने योग्य है। ऐसी स्थिति में घरों में,तालाबों में, छतों पर या फिर वर्षा जल को जमीन के नीचे कुआं खोद कर संरक्षित करने जरूरी है। हमारा कल सरक्षित रहेगा तब कल बचेगा।किसी ने ठीक ही कहा है जल है तो कल है। अन्ययथा जीवन निष्फल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!