नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला लालगंज थाने में दर्ज
वैशाली: लालगंज थाना क्षेत्र के रिखर पंचायत निवासी अशोक पासवान की नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज लालगंज थाने में दर्ज कराया गया था। जिसमें चुनावी राजनीतिक की बात का भी जिक्र है। लड़की के पिता अशोक पासवान के मुताबिक लड़की नाबालिग है और बुरी नीयत से अपहरण किया गया है। लड़की का नाम अन्नू कुमारी और जनम तिथि 2005 बताया गया है। जो अपने घर के बगल में शौच के लिए गयी थी। जब काफी समय तक नहीं लौटी तो अपने स्तर से खोजबीन किया। लेकिन घर वापस नहीं आई। एक दिन के बाद सुबह में पता चला कि राजा पासवान पिता राजेंद्र पासवान ने 8 फरवरी को अपहरण कर लिया है। अशोक पासवान ने लालगंज थाने पर राजा पासवान,विनय पासवान,गुड्डू पासवान को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया। लालगंज थाना की एस आई विष्णु प्रिया ने अनुसंधान के दौरान नैनीताल से लड़का लड़की को बरामद किया। जसे पुलिस अभिरक्षा में हाजीपुर न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!