बिहार पुलिस पारितोषिक वितरण समारोह
रिपोर्ट नवीन कुमार सिंह
वैशाली::सहदेई बुजुर्ग/महनार - महनार थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सह महुआ थाना के अंचल निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को करनौती में हुये सुप्रिया हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर मुजफ्फरपुर में आयोजित बिहार पुलिस पारितोषिक वितरण समारोह में डीजीपी बिहार द्वारा दिये गये अवार्ड को तिरहुत आईजी पंकज कुमार ने प्रदान किया।मनोज कुमार सिंह को यह पुरस्कार महनार थाना के करनौती की बेटी सुप्रिया हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करने को लेकर दिया गया।इस संबंध में दूरभाष पर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रिया हत्याकांड उनके सर्विस काल का कभी न भूलने वाली घटना है।उन्होंने इस अवार्ड के लिए महनार की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि स्थानीय लोगों का सहयोग के बिना उक्त घटना का उद्भेदन संभव नहीं था।मनोज कुमार सिंह को मिले अवार्ड पर महनार के लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गुल्लू सिंह,रामअवतार शर्मा,जागो सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह,कारा सिंह,कार्तिक सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता खन्ना सिंह,मनोज कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद सिंह,पंसस भोला सिंह कुशवाहा,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता,जदयू नेता मिथिलेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला,विजय शर्मा,सुनील शर्मा,गणेश पंडित आदि ने बधाई दी है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!