चकिया - चकिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत लगभग दो दर्जन ईट भट्टों का संचालन किया जा रहा है जिसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक ईंट भठ्ठो के कागजात सही नहीं है इसके बावजूद भी ईंट भट्टों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है।कई ईट भट्टों के खनन व प्रदूषण समेत अन्य जरूरी कागजात कंप्लीट ना होने से इनका संचालन कर्मचारियों अधिकारियों की मिलीभगत से किया जा रहा है।
अधिकारी और कर्मचारी की मिलीभगत से यह काम लंबे अरसे से ईट भट्ठा संचालकों द्वारा किया जा रहा है। साथ ही साथ राजस्व को हानि पहुंचाई जा रही है। जनपद में बहुत सारे भट्टे ऐसे भी संचालित हैं जिनका कागज में कहीं नामोनिशान नहीं है।सूत्र बताते हैं ऐसे ईट भट्टों का संचालन अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से संचालित हो रहे हैं फिलहाल यह जांच का विषय है।
बिना सही कागजात के ही संचालित हो रहे ईट भट्टे
Reviewed by Niteshsingh
on
अप्रैल 22, 2022
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!