हिन्दू युवा वाहिनी ने ब्रजघाट पर हुए विकास कार्यो का किया औचक निरीक्षण
यूपी हापुड़ से विशू अग्रवाल की रिपोर्ट
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार तीर्थस्थल ब्रजघाट पर हिंदू युवा वाहिनी मेरठ महानगर व गढ़मुक्तेश्वर की टीम के साथ प्रदेश मंत्री प्रोफेसर नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर(गुरुजी) ने निरीक्षण कर ब्रजघाट पर हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और बृजघाट पर स्थित नगर पालिका उप कार्यालय पर पहुँच कर अधिकारियों व कर्मचारियों से विकास कार्यों के विषय में सम्पूर्ण जानकारी ली।
हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही नही बरती जाएगी,ना ही किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त किया जाएगा,भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष टिंकु शर्मा,नगर संयोजक राहुल शुक्ल(रिंकु),नगर अध्यक्ष शोभित ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा,नगर उपाध्यक्ष कपिल आर्य,नगर पालिका अधिकारी मुन्नालाल कुमार,चिनीपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!