Breaking News

भारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस मनाया गया


रोहतास नोखा से मंटू कुमार की रिपोर्ट

नोखा (रोहतास)  बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस के अवसर पर नोखा नगर और नोखा ग्रामीण के बैनर तले नोखा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता और नोखा ग्रामीण अध्यक्ष उमेश चौहान के संचालन में धूमधाम से मनाई गई। स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामन्त्री विजय सिंह जी की उपस्थिति में सर्वप्रथम भाजपा का झंडोत्तोलन हुआ तत्पश्चात श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओ ने नोखा नगर में प्रभात फेरी निकालकर वंदेमातरम,भारत माता की जय,भाजपा जिंदाबाद,मुखर्जी,दीनदयाल अमर रहे,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारो के साथ भ्रमण हुआ।उसके बाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का सम्बोधन स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने सुना। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ परंतु इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है।गांधी जी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा दिया गया दूसरी तरफ नेहरूजी से वैचारिक मतभेद होने के बाद श्यामा प्रसाद ने नेहरू मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया फलतः 21 अक्टूबर 1951 को मुखर्जी जी की अध्यक्षता में हुई। जो आगे विषम परिस्थितियों और राष्ट्रवाद के प्रति निष्ठा को लेकर भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रैल 1980 को गठन हुआ।

            कार्यक्रम में अजय द्विवेदी,उमाशंकर प्रसाद,प्रीतम पटेल,मुकेश सिंह,अनुराग सिंह,सुनीता गुप्ता,राजकिशोर गुप्ता,राजू कुमार,अजय सिंह,जितेंद्र कसेरा,अजय कुमार सिंह,चंदन गुप्ता,विकाश कुमार,अनिल सिंह,भगवान पाल,अविनाश सिंह,रमता यादव,मनोज कुमार तांती,जगदीश पटेल,सोल्दी सिंह,सोनू सिंह,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!