Breaking News

नदौरा पैक्स अध्यक्ष की मनमानी से किसान परेशान, बिचौलिया हो रहे मालामाल




कुर्था , अरवल // प्रखंड क्षेत्र स्थित नदौरा पंचायत के  पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह के मनमानी से किसान परेशान हैं। पैक्स अध्यक्ष की मनमानी का आलम यह है कि  वास्तविक किसानों के बकाया का भुगतान काफी लम्बे समय से लंबित रख कर बिचौलियों के माध्यम से धान की खरीद और पैसे का लेनदेन सरेआम किया जा रहा है जबकि वास्तविक किसान को धान की खरीदारी से लेकर बिक्री एवं भुगतान तक सम्बन्धित पैक्स अध्यक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है। प्रखंड क्षेत्र के अनेकों किसानों ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिये भी सरकार के सभी नियम तथा प्रावधानों की धज्जियाँ उड़ाते हुये पैक्स अध्यक्ष द्वारा जबरन किसानों से प्रति क्विंटल 5 से 7 किलोग्राम अधिक धान लिया जाता है और पैसा देने के समय सरकार द्वारा निर्धारित कीमत से काफी कम पैसा दिया गया साथ ही कई किसान तो आज अपने दीये गए धान के पैसे के लिये एक दो वर्ष से चक्कर काटकर तक चुके हैं।

हालांकि सरकारी नियम एवं प्रावधानों की बात यदि की जाय तो किसानों के धान अधिप्राप्ति के 24 से 48 घण्टे के अंदर किसानों के खाते में पैसा जमा करा दीये जाने का प्रावधान है।

अब ऐसे में किसान मेहनत मशक्क़त से धान की उपज करने के पश्चात पैसे के लिए पैक्स अध्यक्ष के यहाँ चक्कर काट कर निराश हो चुके हैं। हालांकि सम्बन्धित पैक्स अध्यक्ष की मनमानी के पीछे कुछ भ्र्ष्ट और गैर ज़िममवार अधिकारियों की संलिप्तता से इनकार नही किया जा सकता। बहरहाल मामला चाहे कुछ भी हो पर देश के अन्नदाताओं के साथ इस प्रकार का दोहरा मार आखिर कबतक चलेगा। इधर इस सम्बंध में पूछे जाने पर अपर समाहर्ता ज्योति कुमार ने कहा कि मामले की जाँच कर किसानों की समस्या का समाधान कराया जायेगा और सम्बन्धित पैक्स अध्यक्ष पर जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!