Breaking News

पुस्तकों के अध्धयन से बढ़ता है ज्ञान का स्रोत


                                                    युवा सम्मेलन में वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवनी को पढ़ने की कि अपील

                                दूर देहात के युवा सम्मेलन में पहुंचे युवाओं ने पौधारोपण का लिया संकल्प ,  हुनरबाज बनने की तकनीक को भी सीखा


अनुमंडल ब्यूरो छोटन कुमार की रिपोर्ट // विभूतिपुर , समस्तीपुर// प्रखंड के मानाराय टोल में रविवार को हुनरबाज विषय पर युवाओं का सम्मेलन सम्पन हुई। कार्यक्रम का आयोजन संस्था दूर देहात ने की।




 सम्मेलन का उदघाटन करते हुए स्वयंसेवी संस्था संघ के प्रदेश सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि पुस्तकों के अध्धयन से ज्ञान का स्रोत बढ़ता है।उन्होंने सोशल मीडिया के सकारात्मक पहलू से जुड़कर युवाओं को हुनरमंद बनने की अपील की। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा ने कहा कि युवाओं को अपने व्यक्तित्व को स्थापित करने को लेकर महापुरुषों के जीवनी को पढ़ने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार ने युवाओं के बीच हुनरबाज बनने को लेकर विभिन्न तकनीकों की विन्दुवार चर्चा की। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत एल एफ रूपेश कुमार व श्रवण कुमार के द्वारा किया गया। सम्मेलन में उपस्थित युवाओं के बीच विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर पौधा वितरण भी किया गया। उपस्थित युवाओं ने पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दुहराया।मौके पर शशि प्रभाकर, सुमित कुमार ठाकुर, स्वर्णा कुमारी,रवीना कुमारी, अंजलि कुमारी, अनुपम राज,राजेश्वर राजा,विवेक कुमार,सिकन्दर कुमार,श्वेत शेखर,रूबी कुमारी,अमृता कुमारी, नेहा कुमारी,शुभम कुमारी,विधा कुमारी,हेमा कुमारी,वन्दना कुमारी आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!