Breaking News

त्रिपुरसुन्दरी महासरस्वती मंदिर का 6वां स्थापना दिवस सम्पन्न


नालंदा संवाददाता:
बिहारशरीफ प्रखंड के सिंगथू गांव में जिले का पहला मंदिर है जो माँ सरस्वती को समर्पित है। यह मंदिर त्रिपुरसुन्दरी महासरस्वती मंदिर के नाम से विख्यात है। 30 जून को 6 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें मंच संचालन मुन्ना पाण्डेय व चंदन प्रजापति ने किया।

इस मौके पर प्रजापति परिवार के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद सादगी से 6वां वार्षिक कार्क्रम मनाया गया।

सफेद पत्थर से निर्मित है प्रतिमा


वहीं सचिव बालेश्वर प्रसाद ने कहा कि 51 कन्या को भोजन कराकर कार्यक्रम समाप्त किया गया। आगे उन्होंने बताया कि यह नालंदा जिले का एकमात्र मंदिर जो मॉ सरस्वती को समर्पित है। इसके निर्माण में डेढ़ वर्ष,30 मजदूर और 8 लाख़ खर्च हुए है। प्रतिमा सफ़ेद पत्थर से निर्मित है जिसकी ऊंचाई ढाई फ़िट है।

सपनें में आई थी माँ शारदे

अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आज से करीब सात वर्ष पूर्व माँ शारदे सपने में आई थी और यह सुविचार ग्रामीणों के बीच रखा गया। उसके बाद लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य किया गया।

इस आयोजन में सिंगथू पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सूर्यकांत प्रसाद मंडल,कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार,मुखिया अनुरुद्ध कुमार,सरपंच उदय कुमाद,रविंद्र कुमार,महेश पंडित,इंदु देवी,शर्मीला देवी,विश्वजीत कुमार,वसुंधरा देवी आदि सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!