लालगंज में छात्र रालोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बने राज बब्बर
वैशाली जिला अंतर्गत लालगंज में शुक्रवार को छात्र रालोजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर विचार के साथ कमेटी का विस्तार भी किया गया। बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा रालोजपा के लालगंज प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र पासवान एवं संचालन छात्र रालोजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ पार्टी हित में कार्य करने को कहा। इस मौके पर कमेटी विस्तार करते हुए लालगंज में संगठन का प्रखंड अध्यक्ष पद पर प्रखंड के भटौली भगवान निवासी राज बब्बर कुमार को मनोनीत किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के हाथ को मजबूत करने के लिए केंद्र की नीति और उनके कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। मौके पर मुख्य रूप से कुंदन पासवान,कृष्ण मोहन पासवान,मंजू पासवान,नरेश सिंह,अवधेश सिंह, चंद्रिका पासवान आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!