भाजपा ने मुखर्जी के जयंती पर किया वृक्षारोपण
रोहतास नोखा से मंटू कुमार की रिपोर्ट
नोखा रोहतास।नोखा नगर परिषद स्थित दमड़ी साह के मंदिर में भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की बली देने वाले,प्रखर राष्ट्रवादी,महान चिंतक ,जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती नोखा नगर अध्यक्ष भाजपा मनोज गुप्ता की अध्यक्षता और ग्रामीण अध्यक्ष उमेश चौहान के संचालन में मनाई गई। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।उसके बाद जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वृक्ष ही जीवन है के साथ वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद,नगर महामंत्री,मुकेश सिंह,उपाध्यक्ष रमता यादव,महामंत्री मनोज तांती, उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता,जिला मंत्री महिला मोर्चा संध्या श्रीवास्तव,अजीत पटेल,कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,ललित रॉय,राजू पटेल,उमेश पासवान,जितेंद्र सिंह,सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबोधन में जिला महामंत्री विजय सिंह और नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा की श्यामा प्रसाद जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जम्मू कश्मीर में परमिट सिस्टम,और एक देश में दो विधान,दो निशान ,दो प्रधान के खिलाफ वकालत करने वाले ,धारा 370 के खिलाफ आवाज उठाने वाले महान देशभक्त की जयंती पर हम सभी भाजपा कार्यकर्ता कोटि कोटि नमन करते है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!