चमरहरा में भागवत कथा में गोवर्धन पूजा के साथ हुए छप्पन भोग के दर्शन
वैशाली: सहदेई बुजुर्ग/महनार-महनार प्रखंड के चमरहरा नयाटोला में लोजपा रामविलास के प्रदेश संगठन मंत्री इं रविंद्र सिंह के आवास पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचिका सुश्री नीलम शास्त्री ने अपने श्रीमुख से गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा विस्तार पूर्वक सुनाई।जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये।नीलम शास्त्री ने बाल कृष्ण की अनेकों बाल लीलाओं का वर्णन करने के पश्चात गोवर्धन पूजा एवं इन्द्र के मान मर्दन की दिव्य कथा विस्तार से सुनाई।इस अवसर पर भगवान के समक्ष सुंदर छप्पन भोग के दर्शन कराये गये। उन्होंने यह भी बताया कि जहां सत्य एवं भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। गाय की सेवा एवं महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक हिन्दू परिवार में गाय की सेवा अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गाय का दूध अमृत के समान बताया।गोवर्धन भगवान की पूजा सभी भक्तों को आचार्य द्वारा विधि विधान से कराई गई।नीलम शास्त्री ने अपने सुरीले कंठ से संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं मेरे वीर नांप मानै मेरो मनुवा, श्री गोवर्धन महाराज-महाराज तिहारे माथे मुकुट विराज रयौ आदि अनेकों मनमोहक भजन सुनाकर भक्तों को झूमने एवं नृत्य करने को विवश कर दिया।अन्त में आरती के पश्चात सभी को छप्पन भोग का दिव्य प्रसाद वितरित कराया गया।कथा में महनार व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ धीरू भाई, लोजपा रामविलास के प्रदेश संगठन मंत्री इं रविंद्र सिंह, सुबोध सिंह, प्रमोद सिंह, रामनरेश सिंह, इंद्रमोहन सिंह, सरपंच निलेश कुमार सिंह, मुखिया अशोक कुमार सिंह, अवधेश सिंह, दही सिंह, मिंटू सिंह, रणविजय सिंह, साकेश कुमार सिंह, राहुल सिंह, आकाश सिंह, रोहन सिंह, प्रहर्ष राज, आदित्य कुमार सिंह आशु, अंशुमान प्रियदर्शी, सोनू सिंह चंदेल, राहुल कुमार, परहर्ष राज, रिद्धि कुमारी, तनु कुमारी, स्वीटी कुमारी, रोहित कुमार, रोहन कुमार आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!