भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम ने केंद्र एवं राज्य सरकार के योजना के कार्यकर्ताओं आदि के साथ बैठक कर लिया फीडबैक
वैशाली: सहदेई बुजुर्ग/महनार - भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम ने महनार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महनार प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों,केंद्र एवं राज्य सरकार के योजना के लाभार्थियों,भाजपा कार्यकर्ताओं आदि के साथ बैठक कर पार्टी की जमीनी सच्चाई को लेकर फीडबैक लिया।इस संबंध में बताया गया कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डा०ऐश्वर्या विस्वाल एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डा० शोभा श्रीवास्तव ने महनार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का दौरा किया।इस दौरान महनार नगर स्थित संगत मंदिर परिसर में सोशल मीडिया से जुड़े लोगों,पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।
साथ ही हसनपुर हावड़ाहा स्थित काली मंदिर के निकट गंगा आरती में शामिल हुई।बताया गया कि इस दौरान काली मंदिर में 101 दीप प्रज्वलन भी उन्होंने किया।महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम ने मंदिर परिसर में पांच चंदन का पौधा भी लगाया।विधानसभा प्रभारी सह कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार मेहता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम ने करनौती पंचायत में केंद्र एवं राज्य सरकार के योजना के लाभार्थियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया और योजना की जमीनी सच्चाई से रूबरू हुई।बताया कि जीविका समूह एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक किया।साथ ही करनौती पंचायत में चल रहे पावरग्रिड निर्माण को भी देखा।उन्होंने बताया कि महनार विधानसभा के बूथ संख्या 39 पर की वोटर एवं बूथ कमेटी के सदस्य सदस्यों के साथ उन्होंने बैठक किया।उन्होंने बताया कि करनौती पंचायत में स्वतंत्रता सेनानी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महेश बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
इसके अलावा इस दौरान टीम के सदस्यों ने महनार विधानसभा के पार्टी नेताओं के साथ अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाकर करनौती पंचायत में दर्जनों अल्पसंख्यकों को पार्टी की का सदस्य बनाया।इस दौरान राष्ट्रीय टीम के साथ जिला अध्यक्ष डा० प्रेम सिंह कुशवाहा,कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार मेहता,कार्यक्रम की संयोजक सीमा सिंह,सहसंयोजक बबीता सिंह,महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सह महनार उप प्रमुख कल्याणी देवी,प्रखंड अध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र सिंह,डा० ज्योति,विवेक कुमार,दिलीप कुमार सिंह,रामायण ठाकुर,सत्येंद्र ठाकुर महामंत्री महनार नगर,राजू जायसवाल,राजकुमार शर्मा,पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,सुनील सिंह,मंटू सिंह,अमिश कुमार,हरिश्चंद्र सिंह,रमेश सिंह,रंजू देवी,जितेंद्र कुमार सिंह,संजय मिश्र,ईश्वरचंद सिन्हा आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!