हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
रोहतास नोखा से मंटू कुमार की रिपोर्ट
नोखा( रोहतास ) नोखा थाना क्षेत्र के डोमा टोला से पुलिस ने हत्याकांड के दो अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि डोमा टोला पर 17 नबम्बर 2021 को बक्सर निवासी राहुल कुमार की हत्या कर दी गई थी। जिसमे कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिनमें कि 4 को पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। दो अभियुक्त श्री राम सिह एव शांति देवी की गिरफ्तारी होने के बाद कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर ली गई है। किसके अनुसंधानकर्ता शैलेंद्र कुमार के द्वारा इन दोनों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद कोविड-19 की जांच करा करके जेल भेज दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!