अलग कांडों तीन ब्यक्तियों की गिरफ्तारी, लालगंज थाना से भेजे गये जेल
वैशाली: लालगंज:- लालगंज पुलिस ने शनिवार को विभिन्न मामलों में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो लोगो पर मद्यनिषेध मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया।
इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि लालगंज पुलिस एवं 112 डायल पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में रेपुरा ग्राम निवासी दीप नारायण ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार राज को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। जबकि ए.एल. टी. एफ. एवं लालगंज पुलिस के संयुक्त छापेमारी में चिमनापुर गांव निवासी गोविंद महतो के पुत्र वकील महतो को 01 लीटर देशी शराब के साथ नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। जिनलोगों पर मामला दर्ज किया गया।
जब्कि गुप्त सूचना के आधार पर चिमनापुर गांव निवासी विनोद चौधरी एवं प्रमोद चौधरी के घर छापेमारी की गई। जहां से दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसके उपरांत दोनो के विरूद्ध मद्यनिषेध की धारा के तहत कांड दर्ज किया गया।
वहीं शनिवार को लालगंज थाना कांड संख्या 220/2016 कनीय विद्युत अभियंता लालगंज पर जानलेवा हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में नामजद अभियुक्त करताहां थाना क्षेत्र के घटारो ग्राम निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ अमित रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताएं कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!