भाजपा सरकार द्वारा देश के पहले आदिवासी राष्ट्रपति बनाये जाने पर विजयोत्सव मनाया गया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट //
पातेपुर भाजपा कार्यलय परिसर में स्थानीय विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्त्ताओ के साथ भाजपा सरकार द्वारा देश के पहले आदिवासी राष्ट्रपति बनाये जाने पर विजयोत्सव मनाया गया। विजयोत्सव कार्यक्रम में विधायक एवं कार्यकर्त्ताओ ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी के कुशल नेतृत्व का ही देन है कि देश के सर्वोच्च पद पर प्रथम व्यक्ति के रूप में एक आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद पर ससम्मान सुशोभित किया गया। देश आज पूरी दुनिया के लिए मिशाल बन कर उभर रहा है। भाजपा किसी जाति और धर्म विशेष की पार्टी नही है बल्कि एक जमात की पार्टी है। देश को तरक्की की राह पर स्थापित करना ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान भाजपा के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!