डीआईजी ने किया कुर्था थाने की दो पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत
कुर्था अरवल, बिगत दिनो कुर्था थाना का निरीक्षण करने आए पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र विनय कुमार ने निरीक्षण के क्रम में कुर्था थाने के विभिन्न कांडों के अनुसंधान के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धि को लेकर कुर्था थाने में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी राहुल अभिषेक को पुरस्कृत किया है साथ ही थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी अनवर अली को भी विभिन्न कांडों के अनुसंधान में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया है इस बाबत बिहार पुलिस मुख्यालय के पत्रांक में अरवल जिला अंतर्गत कुर्था थाने में किए गए निरीक्षण के दौरान दोनों पुलिस पदाधिकारियों के बेहतर कार्य को लेकर मगध प्रक्षेत्र के डीआईजी के द्वारा पुरस्कृत किए गए हैं।
एक तरफ जहां पुलिस अवर निरीक्षक राहुल अभिषेक को कुर्था थाना में कांड संख्या 58 / 22 में आईटी एक्ट एवं 12 पोक्सो एक्ट 2012 के प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त शिव कुमार उम्र 19 वर्ष पिता शिवपूजन यादव दरियापुर थाना टिकारी जिला गया को कांड प्रतिवेदन होने के 4 घंटे के अंदर कांड में प्रयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा माह मार्च 2022 में ही कांड का अनुसंधान पूर्ण कर आरोप पत्र समर्पित किया गया है वहीं दूसरी तरफ पुलिस अवर निरीक्षक अनवर अली को कुर्था थाना कांड संख्या 16/ 22 में बिहार मध्य निषेध उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 में 24 घंटे के अंदर अनुसंधान पूर्ण करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया गया 2 माह मार्च 2022 में आरोप प्रतिवेदित कुल 6 कांडों का निष्पादन किया गया इसी के उपलक्ष्य में पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र के द्वारा दोनों पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!