Breaking News

मगध प्रमंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन


गया/ बिहार--
आज दिनांक 07 अगस्त 2022, दिन रविवार को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता नगर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन बोधगया के नवनिर्मित महाबोधि संस्कृतिक केंद्र में संपन्न हुआ, इसमें मगध प्रमंडल के अंतर्गत सभी जिला से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में बस और निजी वाहन से लोग हैं, शहर में अफरा- तफरी का माहौल बना रहा, कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विद्यापति चंद्रवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के महासचिव रामकिशोर सिंह उर्फ चुन्नू चंद्रवंशी ने किया, मंच का संचालन पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने किया।

 मगध प्रमंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष में मगध प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारने की बात कही, इसके लिए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने के लिए प्रेरित किया और पूरे ऊर्जा के साथ काम करने के लिए अपील किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ऐसे लोगों को पार्टी में जोड़ रहे हैं, जो सत्ता सुख के लिए नहीं समाज के लिए काम करना चाहते हैं। इन्होंने कहा कि हम लोगों में अभियान चलाकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री धारक युवा - युवति को भारी संख्या में जोड़ा है । यह देश युवाओं का देश कहलाता है जबकि युवा वर्ग के भविष्य को लेकर सरकार को कोई चिंता नहीं है जो यह सरकार की कथनी और करनी में अंतर को परिलक्षित करता है।


 आम जनता पार्टी राष्ट्रीय जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश की और बिहार की जो मूल समस्या है, उस बिंदु पर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में 243 सीट पर चुनाव की तैयारी के लिए अपील किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवि वात्सायन, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद परवेज खां, राष्ट्रीय महासचिव शिवनाथ प्रसाद शर्मा, बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मानंद चंद्रवंशी, बिहार प्रदेश महासचिव हरिहर प्रसाद चंद्रवंशी, अलका वर्मा, रणधीर कुमार सिंह, बिहार प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष रंजना देवी, बिहार प्रदेश सचिव सूर्य देव प्रसाद ठाकुर, प्रकाश कुमार बादल उर्फ सनोज चंद्रवंशी, रोहतास जिला अध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी सहित पार्टी के कई नेताओं ने भी लोगों को संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!