जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली की दुकानों के की जांच
जमुई से सुशील कुमार की रिपोर्ट
आज दिनांक 16.08.2022 जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के निर्देशानुसार जमुई जिलान्तर्गत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि निरीक्षण के क्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच की गई। जिसमें १. अरुण कुमार भगत, पंचायत -मिर्जागंज, प्रखंड-इस्लामनगर अलीगंज २. राजेश यादव, पंचायत कल्याणपुर प्रखंड चकाई ३. काजल कुमार पंचायत गोकुला फतेहपुर प्रखंड सिकंदरा ४. साकेंद्र पासवान, पंचायत झुंडो, प्रखंड खैरा,५. गुड्डू कुमार, पंचायत सेवा, प्रखंड -गिद्धौर,६. सुरेंद्र यादव प्रखंड एवं पंचायत बरहट,७. उपेंद्र पासवान, पंचायत गौड़ा, प्रखंड लक्ष्मीपुर, ८. महेश प्रसाद चौधरी, पंचायत केशोफरका, प्रखंड सोनो, कुल आठ जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की जांच कराई गई। जांच पदाधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन सौंपा गया। जांच प्रतिवेदन के आलोक में अनियमितता बरते जाने वाले जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से कारण पृच्छा की गई एवं अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी महोदय के द्वारा जमुई जिले के सभी जन वितरण प्रणाली अनुज्ञप्ति धारियों को निर्देशित किया जाता है कि हुए अपने संबंद्ध उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर एवं निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सख्त एवं स्पष्ट निर्देश दिया है कि इसके उपरांत यदि किसी भी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के बारे में शिकायत मिलती है तो आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए अनुज्ञप्ति को रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!