धरती माता की सुरक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी: डीएम
जमुई से सुशील कुमार की रिपोर्ट
जमुई समाहर्त्ता अवनीश कुमार सिंह बुधवार को जिले के केड़िया गांव पहुंचे और वहां पृथ्वी की पूजा की, पेड़ रोपे और वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने इस मौके पर सभी जिलावसियों से अपील करते हुए कहा की पृथ्वी की रक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ रोपें। उन्होने कहा की जब पृथ्वी सुरक्षित रहेगी तभी उसपर बसने वाले प्राणी भी सुरक्षित रह सकेंगे। पर्यावरण की रक्षा के लिए हरियाली जरूरी है। बिहार सरकार सूबे में जल - जीवन - हरियाली योजना चला रही है। आज सब लोग यह संकल्प लें की अपने घर के इर्द - गिर्द और खाली पड़े जगहों पर पौधारोपण करेंगे और पर्यावरण को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डीएम ने कहा कि हर मनुष्य को पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण की रक्षा करना हर मानव का पहला कर्तव्य है। श्री सिंह ने कहा कि सिर्फ पौधा लगा देने से कुछ नहीं होता है, यह भी जरूरी है कि जो पौधा लगा रहें हैं उसकी समुचित देखभाल भी हो सके। पौधों को पानी जरूर मिले इसका भी पुख्ता प्रबंध किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए आमजनों को मौके पर बुलाकर समझाया और इस मामले में उनका क्षमतावर्धन किया।
जिला कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में पौधारोपण और इसके संरक्षण का कार्य बड़े पैमाने पर जारी है। उन्होंने आमजनों से पेड़ों के संरक्षण किए जाने के साथ खनिज संपदा को सहेजने और उसका पोषण किए जाने की अपील की। श्री सिंह ने इस दरम्यान केड़िया ग्राम में किए जा रहे जैविक खेती का मुआयना किया और सम्बंधित अन्नदाताओं के कार्यों की जमकर तारीफ की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सम्बंधित किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!