नीतीश के पास है गृह, तेजस्वी के पास रहेगा स्वास्थ्य मंत्रालय
पटना: बिहार में महागठबंधन सरकार के मंत्रियों ने शपथ ग्रहण के बाद उनके विभाग का भी आवंटन हो गया है।
किसके पास कौन विभाग
गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास ही रखा है। नीतीश कुमार को गृह के अलावा सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन तथा वैसे सभी विभाग, जाे किसी को आवंटित नहीं हैं, मिले हैं।
तेज प्रताप को वन-पर्यावरण, तेजस्वी को स्वास्थ्य
मंत्रिमंडल में आरजेडी कोटे से लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को स्वास्थ्य मंत्री बनाया जाने की बात की जा रही थी, लेकिन उन्हें वन व पर्यावरण मंत्री बनाया गया है। महागठबंधन की पिछली सरकार में स्वास्थ्य विभाग तेज प्रताप के पास था, जो इस बार तेजस्वी के पास गया है। तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास तथा ग्रामीण कार्य के चार विभाग दिए गए हैं।
जनता दल यूनाइटेड:
विजय चौधरी: वित्त, वाणिज्य एवं संसदीय कार्य
बिजेंद्र यादव: ऊर्जा, योजना
अशोक चौधरी: भवन निर्माण
श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास
संजय झा: जल संसाधन, सूचना व जनसंपर्क
मदन सहनी: समाज कल्याण
शीला कुमारी: परिवहन
लेशी सिंह: खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण
जमा खान: अल्पसंख्यक कल्याण
जयंत राज: लघु जल संसाधन
सुनील कुमार: निबंधन, उत्पाद व मद्य निषेध
कांग्रेस:
मुरारी प्रसाद गौतम: पंचायती राज
अफाक आलम: पशु एवं मत्स्य संसाधन
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा:
संतोष कुमार सुमन: अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण
निर्दलीय:
सुमित कुमार सिंह: विज्ञान एवं प्रावैधिकी
राष्ट्रीय जनता दल
तेज प्रताप यादव: वन-पर्यावरण
आलोक मेहता : राजस्व एवं भूमि सुधार
अनिता देवी: पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
सुरेंद्र यादव: सहकारिता
चंद्रशेखर: शिक्षा
ललित यादव: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
जीतेंद्र राय: कला-संस्कृति व युवा
रामानंद यादव: खान एवं भूतत्व
सुधाकर सिंह: कृषि
सर्वजीत कुमार: पर्यटन
सुरेंद्र राम: श्रम संसाधन
शमीम अहमद: गन्ना उद्योग
शहनवाज: बापदा प्रबंधन
इसरायल मंसूरी: सूचना-प्रावैधिकी
कार्तिक सिंह: विधि मंत्री
समीर महासेठ: उद्योग
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!