लोजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
रोहतास नोखा से मंटु कुमार की रिपोर्ट
नोखा( रोहतास ) नगर परिषद नोखा के महावीर मंदिर धर्मशाला में लोजपा की बैठक की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती को लेकर चर्चा किया। इनमें लोजपा (रामविलास पासवा की पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन की मजबूती के लिए अभियान चलाने और चिराग पासवान और रामविलास पासवान की किए गए कार्यों की लोगों को जानकारी देकर के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के प्रचार करने के लिए कहीं गई। कार्यक्रम में लोजपा के संगठन मजबूती के साथ , राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई और पार्टी द्वारा चिराग पासवान में आस्था व्यक्त की गई। इस मौके पर टुनटुन पासवान, रामजी पासवान, जनेश्वर पासवान, राकेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सत्यानंद शर्मा, अनिल पासवान, संचालन , जनेश्वर पासवान, अध्यक्ष चुनचुन पासवान ने किया सहित कई लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!