बिदुपुर में सैंकड़ो घरों में बाढ़़ का पानी घुसने के कारण जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त
वैशाली बिदुपुर संवाददाता अभिनय कुमार की रीपोर्ट
बिदुपुर प्रखण्ड के गंगा किनारे स्थित विभिन्न पंचायतो के सैकड़ो घरों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गए है।वही सैकड़ो एकड़ भूमि में लगे मक्का एवम जब्जी के फसल बर्बाद हो गए,जिस कारण किसानों को काफी आर्थिक क्षति पहुंचने का अनुमान है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचनपुर पँचायत के दक्षिण भाग स्थित वार्ड 09,10,11,12 एवम 14 में गंगा नदी के जल स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण बाढ़ का रूप अख्तियार कर लिया है।इस सम्बन्द्घ मे कंचनपुर की मुखिया शालिनी राय एवम उनके प्रतिनिधि राम बच्चन राय ने बताया कि पँचायत के सबसे अधिक वार्ड 09,10,12 के लोगो के समक्ष काफी परेशानी हो गयी है।उन्होंने बताया वार्ड 09 स्थित आगनवाड़ी केंद्र के चारो ओर बाढ़ का पानी फैल गया है।
जिस कारण मजबूरी में सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र को बंद करना पड़ा।उन्होंने बताया कि वार्ड 11 एवम 14 के दक्षिण भाग में बाढ़ के पानी फैल गए है।वही सैकड़ो घरों में पानी ओरवेश कर गए है,वही लोगो का आवागमन भी बाधित हो गया है।खासकर मवेशियों को भी अधिक परेशानी है,जबकि किसान फसल के डूब जाने से चिंतित नजर आ रहे है।
वही सैदपुर गणेश पँचायत के दक्षिणी भाग,रजासन पँचायत के दक्षिणी भाग,माइल पँचायत के सामने स्थित दियारा क्षेत्र में गंगा नदी का पानी काफी बढ़ जाने से पूरा क्षेत्र जल प्लावित हो गए है।कंचनपुर के मुखिया शालिनी राय एवम उनके प्रतिनिधि इन सभी पीड़ितों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से किये है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!