Breaking News

सर्पदंश से युवती की मौत


वैशाली:
 सहदेई बुजुर्ग -सहदेई ओपी क्षेत्र के बिहजादी गांव में एक किशोरी को जहरीला सांप ने डस लिया, जिससे किशोरी की मौत हो गई। मृतका उपेंद्र गिरी के 14 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी थी। बताया गया कि निशा घर के पास खेल रही थी कि उसी बीच एक विषैला सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद निशा रोते हुए घर गई और घटना की जानकारी दिया। परिजन उसे चिकित्सक और ओझा के पास ले गए। तब तक सांप का जहर निशा के पुरा शरीर में फैल गया और उसकी मौत हो गई। निशा की मौत होते ही परिजनों का रो-रो के बुर हाल हो गया। मृतका दो बहन और दो भाई थी। उसके पिता गांव में घूम घूम कर पूजा पाठ कराते है और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया मनिषा कुमारी, समाजसेवी प्रदीप कुमार राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन राय के अलावा अन्य लोगो ने परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!