कब्रिस्तान की चहारदीवारी को असमाजिक तत्वों ने तोड़ा,मुसलमानों में आक्रोश
हाजीपुर(वैशाली)जिले के राजापाकर बाज़ार स्थित भुवनेश्वर चौक के समीप कब्रिस्तान के चहारदीवारी को बीते दिनों अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़कर माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई।जिससे मुसलमानों मे काफी आक्रोश व्याप्त है।इस को लेकर मुसलमानों ने राजापाकर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है।जिसमें बताया गया है कि यह कब्रिस्तान सात मौजे का है।इसी कब्रिस्तान में दफन करने आते हैं।बीते दिनों अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा कब्रिस्तान की चहारदीवारी को तोड़ दिया गया।जिसकी खबर मुसलमानों को बीते दिनों ही सुबह मे मिली।मुसलमानों ने जाकर देखा और काफी आक्रोश में है।मुसलमानों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी कब्रिस्तान की चहारदीवारी को असमाजिक तत्वों ने तोड़कर जुआ खेलना,शराब पीना शुरू कर दिया था।जिसको बाद में मुसलमानों ने अपने रूपये इकट्ठा कर घेरा बंदी करा दिया।यह कब्रिस्तान लगभग एक एकड़ में है और इसी में मशहूर शाह मखदूम साहब की दरगाह भी है।इस संबंध में कब्रिस्तान कमिटी के मुस्तफा आलम,अब्दुल सत्तार अंसारी,मोहम्मद उस्मान,मोहम्मद कासिम आदि ने कहा कि इस कब्रिस्तान की चहारदीवारी को असमाजिक तत्वों ने तोड़कर माहौल बिगाड़ने की साजिश की है।हालांकि मुसलमानों ने इस मामले के बाद काफी सब्र से काम लिया है और स्थानीय थानाध्यक्ष से उचित कार्रवाई की मांग की है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!