Breaking News

पुस्तकालय का हुआ उद्धघाटन


वैशाली:
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत सभी पंचायतों के लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायतों में लाखों रुपए की लागत से पुस्तकालय खोले जा रहे है। इसी बीच सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर चकस्तुरी पंचायत के पंचायत भवन पर सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। जिसका उदघाटन मुखिया रामलाल चौधरी, बीडीओ डा. मो. इस्माइल अंसारी और बीपीआरओ अभिषेक कुमार पाठक, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बीडीओ ने 

कहा कि पुस्तक से पढ़कर पंचायत और सामाज का लोग शिक्षित बनेंगे और उसके बाद एक शिक्षित समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय भवन से समाज को अग्रिम स्थान प्राप्त होगा एवं इस पुस्तकालय के चलाने के लिए उन्होंने कई प्रकार के नियम भी बताएं, जो सराहनीय रहा। उन्होंने अपने वक्तव्य में पुस्तक दाता को भी उत्साहित किया। जिनके पास अपने घरों में पुस्तक रखी हुई है वह इस पुस्तकालय को दान स्वरुप दे जो उनके दानदाता के रुप में जाना जाएगा। पुस्तकालय की स्थापना से सभी वर्गों के लोगों सुविधा होगी। सभी लोग अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए पुस्तकालय से पुस्तक प्राप्त कर सकते है। खास कर बच्चो को सामान्य ज्ञान बढाने में यह पुस्तकालय कारगर सावित होगी।

 पुस्कालय में सभी तरह के सैकड़ो किताबे उपलब्ध है। यहां पर हर उम्र के लोगो के लिए किताबें है। पुस्तकालय में ज्ञानवर्धन किताबों के अलावा सभी धार्मिक किताबें भी उपलब्ध है। बीडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण के लिए सरकार पुरी तहत से संकल्पित है। उनका सपना है कि प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित बने, उसी उद्देश्य को पुरा करने के लिए सात निश्चय टू के तहत प्रत्येक पंचायत में एक- एक पुस्तकालय खोला जा रहा है। अब तक छह पंचायतों में पुस्तकालय खोला जा चुका है। इस दौरान राजद नेता मदन राय, पंचायत सचिव सूरज राय, आवास सहायक अनील गणमूर्ति, संगीता कुमारी, अभियंता सतीश कुमार, शेखर सिंह के अलावा मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!