आन-बान और शान के साथ फहराया गया राष्ट्रध्वज तिरंगा
वैशाली: सहदेई बुजुर्ग/महनार - आजादी के अमृत वर्ष में स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर महनार प्रखण्ड एवं नगर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी,गैर सरकारी एवं निजी कार्यालयों,विद्यालयों,सार्वजनिक स्थानों,घरों आदि पर पूरी आन-बान और शान के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया।लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली और अपने-अपने घरों पर भी राष्ट्र ध्वज फहराया।नगर परिषद महनार की हृदय स्थली मदन चौक पर महनार की विधायक बीना सिंह ने,महनार अनुमंडल कार्यालय पर अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार,नगर परिषद कार्यालय पर सभापति लैला देवी,महनार थाना पर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह,व्यापार मंडल कार्यलय पर अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ धीरू सिंह,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 सीताराम सिंह,चकबंदी कार्यालय महनार पर अंचलाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह,महममदपुर पंचायत के परमानंद पुर रविदास टोला में अंचलाधिकारी की उपस्थिति में कामेश्वर राम,कांग्रेस मुहल्ला स्तिथ लक्ष्य सेना भर्ती ट्रेनिंग सेंटर पर डायरेक्टर मुकेश कुमार,विद्या निकेतन स्कूल पर प्राचार्य सौरव कुमार आर्य,मध्य विद्यालय चमरहरा पर प्रचार्य हरेंद्र ठाकुर, गोरिगामा पंचायत भवन पर मुखिया संगीता सिंह,सरमस्तपुर पंचायत भवन पर मुखिया सनैवार निशात,महमदपुर पंचायत भवन पर मुखिया प्रियंका कुमारी,पहाड़पुर विशनपुर पंचायत भवन पर मुखिया मालती देवी,हसनपुर दक्षिणी पंचायत भवन पर मुखिया प्रीति कुमारी बासुदेवपुर चंदेल पंचायत पर मुखिया साधना कुमारी,अनुमंडल क्षत्रिय कल्याण समिति के सचिव रामनरेश सिंह महनार कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने अपने आवास पर,उपप्रमुख सह भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्याणी देवी करनौति स्थित अपने आवास पर करनौति पंचायत कार्यालय पर मुखिया सुधा कुमारी ने,लावापुर नारायण पंचायत भवन पर मुखिया सावित्री देवी,जिला परिषद सदस्य प्रदीप राय ने आवास पर, हसनपुर दक्षिणी पैक्स अध्यक्ष कार्तिक सिंह ने पैक्स कार्यालय पर,आम आदमी पार्टी महनार की ओर से लावापुर नारायण पंचायत वार्ड नंबर 11 में धर्मवीर भारतवार्ज विधानसभा संगठन एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर ने लवापुर नारायण पंचायत के महादलित बस्ती में महनार के अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं महनार थाना अध्यक्ष की उपस्थिति में सेवानिवृत्त शिक्षक देवेंद्र राम ने झंडोत्तोलन किया।
सहदेई बुजुर्ग के चकजमाल पंचायत भवन पर मुखिया विभा कुमारी ने,मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत भवन पर मुखिया मंजू कुमारी,बाजितपुर चकस्तूरी पंचायत भवन पर मुखिया रामलाल चौधरी, आंगनवाड़ी कोड संख्या25 पर संजु कुमारी , व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल राय,पूर्व मुखिया मोती लाल राय, सुरेश कुमार सुमन,शैक्षिक महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ०प्रमोद कुमार, अनिल कुमार चौधरी,नवल किशोर राय अखिलेश कुमार,चंदेश्वर बैठा,अरुण पटेल उपस्थित हुए।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!