चमरहरा के मुखिया की मां का निधन, शोक-संवेदना
वैशाली: सहदेई बुजुर्ग/महनार-महनार प्रखंड की चमरहरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह की 93 वर्षीय मां कौशल्या देवी का निधन शुक्रवार की देर रात्रि को उनके आवास पर हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हसनपुर घाट पर किया गया। इससे पहले चमरहरा नयाटोला स्थित घर पर उनके अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।उनके निधन पर अमरेंद्र कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पत्रकार संघ महनार के अध्यक्ष कृत्यानंद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता खन्ना सिंह, राजू कुमार सिंह, मुखिया अनिल कुमार साह, सुधा कुमारी, संगीता सिंह, मधु कुमारी, मालती देवी, प्रियंका कुमारी, राम शंकर चौधरी, सावित्री देवी, अखिलेश राय, साधना कुमारी, सनोवर निशात, सविता कुमारी, प्रीति कुमारी, उप मुखिया धनवंती देवी, वेदमिया देवी, प्रियंका देवी, रंजु कुमारी, रामेन्द्र कुमार सहनी, अनिल पासवान, रिंकु कुमारी, वीणा देवी, रागनी देवी, गुड्डु देवी, मिथलेश कुमार सिंह, जुली सिंह, रघुवंश महतो ने शोक प्रकट किया है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!