Breaking News

लोजपा (रा) लेबर सेल की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा।


सहदेई
बुजुर्ग/महनार-लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) लेबर सेल की बैठक रविवार को महनार नगर के वार्ड संख्या छह में हुई।इसकी अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष जयमंगल पासवान ने की।जबकि संचालन जिला महासचिव विवेक कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लेबर सेल के जिलाध्यक्ष रामअवतार पासवान की उपस्थित में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।साथ ही पार्टी का विस्तार किया गया।बैठक में जितेंद्र कुमार पासवान को लोजपा (रा) लेबर सेल का महनार नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।मौके पर जिलाध्यक्ष ने नवमनोनीत नगर अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामअवतार पासवान, जिला महासचिव विवेक कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष जयमंगल पासवान, अशोक कुमार गुप्ता, नीतीश कुमार, राजीव रंजन, गोपाल पोद्दार, उपेंद्र सिंह, गुड्डू कुमार, दीपक पासवान, संजय पासवान, विकास कुमार पासवान, रोशन कुमार, विजेंद्र साह, शिवचंद्र पासवान, दिनेश पासवान, गोपाल प्रसाद आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!