Breaking News

मुखिया इंजीनियर मनोज कुमार को जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष अध्यक्ष


वैशाली: 
पातेपुर के जदयू के वरिष्ठ नेता पुर्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष निवर्तमान मुखिया इंजीनियर मनोज कुमार को जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष अध्यक्ष बनाया गया है ।श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम चरित्र प्रसाद के द्वारा प्रदेश कमिटी की जारी की गयी सुची में इंजीनियर मनोज कुमार को प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इंजीनियर मनोज कुमार को श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के जदयू नेता एवं कार्यकर्ता में खुशी की लहर दौड़ गई है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुखिया दीलीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुस्तफा हसन, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशर्फी सिंह कुशवाहा, सरपंच सैयद इकबाल, उमेश रजक, पुर्व पैक्स अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, ब्रजेश कुमार सिंह, मिथलेश सिंह, आदि दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, एवं श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम चरित्र प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया है एवं नव पदस्थापित इंजीनियर मनोज कुमार को बधाई देते हुए कहा कि इंजीनियर मनोज कुमार को श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी एवं इनके नृतत्व में पार्टी और संगठन मजबूत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!