बच्चों ने मानव श्रृंखला बना हर घर तिरंगे के लिए किया जागरूक
मोतिहारी: चकिया। शहर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार को स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें विद्यार्थियों को तिरंगे के बारे में बताया। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को तिरंगे का सम्मान करने और घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।कैम्ब्रिज स्कूल चकिया के बच्चों ने भारत के मानव कड़ी पर आधारित मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को देशभक्ति का संदेश देते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या शाहाना शाहीन ने कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देशवासियों में जोश और उत्साह है। आजादी के अमृत महोत्सव में पूरा भारतवर्ष पूरे हर्ष से इस उत्सव में शामिल हो रहा है।
हर भारतीय अपने घर पर शान से तिरंगा लहरा सकता है। तिरंगा पूरे सम्मान के साथ फहराएं और उन बलिदानी और महापुरुषों को भी याद करें, जिनकी बदौलत हम स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि वे 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इस मौके पर निर्देशक मोहम्मद असलम, शिक्षक तूफेल इब्राहिम, अभिषेक रंजन, मिस प्रिया, श्रीमती शबनम, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, खुशबू, कशिश, खुशी, सिद्धि, सलोनी, ताएवा, शिल्पी, नेहा, मुस्कान छात्रों में कमलेश, जेनब,आयशा,आकर्ष,सैफ, आदित्य, सृष्टि, साक्षी, अरिवा, तृप्ति, गौरव आदि शामिल थे।
वही मदरसा जियाउल उलुम दारूल यतामा कुअवा चकिया के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु जागरूक करने के लिए पद यात्रा एवं झंडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
पद यात्रा को मदरसा जियाउल उलुम दारूल यतामा कुअवा के मुख्यालय से आरंभ किया गया। जो शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए वापस मदरसा में पूरी की गई। इस अवसर पर मदरसा जियाउल उलुम दारूल यतामा कुअवा के सदस्य इस्तियाक आलम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया की देश ने आजादी के 75 साल को गौरव पूर्ण और प्रगतिपूर्ण ढंग से पूरा किया है। इसलिए हमारे देश ने यह निर्णय लिया है कि हम लोग इस आजादी के अमृत महोत्सव को हर घर तिरंगा फहराकर हर्षोउल्लास के मनायेगें तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करके पर्यावरण को अच्छा बनायेगें । इस कार्यक्रम में मदरसा के मकसूद आलम,कैंसर राजा,हाजी जामी साहब, दिल मोहम्मद साहब,हाजी साबिर अली एवम मदरसा के बच्चें शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!