Breaking News

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह का निधन


वैशाली: सहदेई बुजुर्ग
- भाजपा के वरिष्ठ नेता सहदेई बुजुर्ग प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह का निधन 93 वर्ष की आयु में हो गया।उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।बताया गया कि महेंद्र प्रसाद सिंह की मृत्यु शुक्रवार को उनके देसरी प्रखंड के गाजीपुर गांव स्थित निवास स्थान पर हुई।

महेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर जिला पार्षद भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीन्द्र नाथ सिंह ने गहरा शोक प्रकट करते हुए पार्टी में उनके योगदान को याद किया और कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है वह एक सच्चे समाजसेवी एवं पार्टी के कार्यकर्ता रहे।इसके अलावे जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता,प्रखंड अध्यक्ष देशरी के सुजीत कुमार ठाकुर,सहदेई बुजुर्ग के सुधीर सिंह,महनार नगर के ईश्वरचंद्र प्रसाद सिन्हा,महनार ग्रामीण के भूपेंद्र सिंह,पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह,केडी सिंह,संतोष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह के अलावे भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह,गजाधर महतो,कमल कुमार राय बच्चन, विजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य विनोद राम,गणेश सिंह कुशवाहा,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साह,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शंभू कुमार राय,त्रिलोकी सिंह,जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह,लोजपा नेता बलिंद्र सिंह आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Type you comments here!