गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के गांव चारों ओर से जलमग्न
रिपोर्ट नवीन कुमार सिंह सहदेई बुजुर्ग // गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी गांव चारों ओर से जलमग्न हो गया है।गांव में आने जाने वाली सड़क पर गंगा नदी का पानी आ जाने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में बताया गया कि नयागांव पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 12 एवं 13 गनियारी गांव में आने जाने वाली सड़क पर गंगा नदी का पानी आ जाने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इन दोनों वार्डो में सात सौ से अधिक की आबादी सड़क पर पानी आ जाने के कारण प्रभावित हुई है।गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गनियारी गांव के आसपास की निचली भूमि पर खेतों में लगी फसल भी डूब गई है।जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।वहीं पशुओं के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो गया है।पंचायत की मुखिया रीता देवी ने कहा कि सड़क पर गंगा नदी का पानी आ जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि लोगों को आने जाने के लिए नाव की व्यवस्था की जाए साथ ही पशुओं के लिए चारे का इंतजाम भी किया जाए।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष नयागांव पश्चिमी पंचायत का यह गनियारी गांव बाढ़ के पानी की चपेट में आता है।प्रतिवर्ष सड़क पर पानी आ जाने से गांव में आने-जाने के रास्ते बंद हो जाते हैं और लोगों को अपने पशुओं आदि को लेकर गांव से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ता है।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!