पैक्स व व्यापार मंडल की बैठक में पैक्स कमिटी का गठन
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई: रविवार को चुरहैत पैक्स गोदाम के प्रांगन में सोनो प्रखंड के सभी पंचायतों से आए पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्षों के द्वारा एक बैठक दहियारी पैक्स अध्यक्ष श्री सुखदेव यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जहां पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष श्री नन्दकिशोर सिंह , जिला सचिव श्री निरंजन सिंह , जिला महामंत्री श्री सुबोध सिंह की उपस्थिति में सोनो प्रखंड पैक्स कमिटि का गठन किया गया । जिसमें सर्व सम्मति से चुरहैत पैक्स अध्यक्ष श्री निरज कुमार उर्फ टुनील सिंह को सोनो प्रखंड पैक्स संघ का अध्यक्ष , नैयाडीह पैक्स से हरिशंकर यादव एवं गंदर पैक्स से कुन्दन यादव को उपाध्यक्ष , सुखदेव यादव दहियारी पैक्स को कोषाध्यक्ष , विनोद रंजन पैरामटिहाना पैक्स को सचिव एवं दिलीप कुमार सिंह लालीलेवार पैक्स को प्रखंड मिडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है ।
इस अवसर पर मो० मुस्तकिम अंसारी रजौन पैक्स , हेमराज यादव छुछुनरिया पैक्स , कमलेश सिंह व्यपार मंडल सोनो , नरेंद्र कुमार थमहन पैक्स एवं संजीव कुमार लोहा पैक्स को प्रखंड कार्यकारिणि सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया । इस अवसर पर कौशल किशोर सिंह केशोफरका पैक्स , शैलेन्द्र कुमार महेश्वरी पैक्स , बिशुनदेव यादव बलथर पैक्स , मनोज सिंह बाबूडीह पैक्स , मिट्ठू यादव सोनो पैक्स , विभास सिंह लखनक्यारी पैक्स , अरूण कुमार ढोंढरी पैक्स सहित सभी अध्यक्ष गण मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!