राजद के महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी एवं नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव चुने गए निर्विरोध
वैशाली : महुआ / बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के घोषित सांगठनिक चुनाव के आलोक में महुआ प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष का चुनाव गौशपुर चकमजहिद पंचायत पैक्स भवन पर क्रियाशील सदस्य ,पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज एजाज एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल यादव की उपस्थित में संपन्न हुआ।
जिसमें सर्वसम्मति से मोहम्मद नसीम रब्बानी को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उधर महुआ नगर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी राजेश शर्मा एंव अजित यादव की उपस्थिति में श्रीकांत यादव को निर्विरोध चुना गया। । इस मौके पर वरीय राजद नेता प्रदीप यादव, संजय पासवान, पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, रामशंकर यादव, गणेश यादव,रणविजय यादव, विशाल गौरव, मोहम्मद असलम,मोहम्मद शाहिल राजा, विशाल गौरव, तौशिफ राजा, संजय पासवान, अशोक राय , अनोज कुमार, राशिद राजा, मोहम्मद अकबर, मुकेश यादव, पारस नाथ सिंह, उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Type you comments here!